प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Nidhi) के तहत देश के 8 करोड़ से अधिक किसानो को सरकार 15 नवम्बर को शाम के 3 बजे 15वी क़िस्त की राशि जारी करेगी। कृषि एवं कल्याण विभाग की तरफ से सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई है। 15 नवंबर बुधवार के दिन शाम के समय प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी किसानो के खाते में 2000 हजार रु की राशि जारी करने वाले है।
![]() |
| Pm Modi kishan yojana 2023 |
किसानो को पूर्ण करने है ये कार्य
किसानो को पीएम किसान योजना की राशि का लाभ लेने के लिए सबसे जरुरी कार्य पूर्ण करने अनिवार्य है। इसमें केवाईसी करना अनिवार्य है इसके बिना पीएम किसान योजना की राशि जारी नहीं होगी। पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर केवाईसी का विकल्प दिया गया है यहाँ पर ऑनलाइन केवाईसी को पूर्ण किया जा सकता है। किसी भी जन सेवा केन्द्रो की मदद से आप इसको ऑनलाइन करवा सकते है।
मदद के लिए टोल फ्री नंबर जारी
सरकार की तरफ से किसानो की मदद के लिए पीएम किसान योजना के तहत टोल फ्री नंबर जारी किये गए है जिस पर पीएम किसान योजना से जुडी किसी भी प्रकार की समस्या के लिए फ़ोन किया जा सकता है किसान सरकार की आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan- ict@gov.in पर ईमेल कर सकते है या फिर हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 या 011-23381092 पर फ़ोन करके जानकारी ले सकते है
PM Kisan Samman Nidhi 15th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त 15 नवंबर को दोपहर 3 बजे पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के खातों में हस्तांतरित कर दी जाएगी. 15वीं किस्त का किसानों को बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो जाएगा.
इस योजना के जरिए किसान भाइयों को साल में 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. ये राशि किसान भाइयों के खातों में तीन किस्तों में ट्रांसफर की जाती है. अभी तक किसानों को 14 किस्त प्राप्त हो चुकी हैं. इस बार करीब 8 करोड़ किसनों के खातों में रकम भेजी जाएगी. अब 15 तारीख में केवल दो दिन का ही समय शेष है. किसान भाई लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें.
यहां देख सकेंगे लाइव कार्यक्रम
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को विश्व की सबसे बड़ी DBT स्कीम भी कहा जाता है. पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखने के लिए आप https://pmevents.ncog.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं. इसका आयोजन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से किया जाएगा
.png)
