उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए राज्य में लाखों युवा तैयारी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इसी महीने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। क्योंकि दिसम्बर 2023 तक यूपी पुलिस विभाग में खाली बचे पदों को भरने का लक्ष्य लिया गया है। यूपी पुलिस कांस्टेबल की तैयारी कर रहे उम्मीदवार सफलता के यूपी पुलिस वीडियो कोर्स की मदद ले सकते हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लाखों युवा तैयारी कर रहे हैं। इन युवाओं को अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन का इंतजार है। क्योंकि इसके बाद ही आवेदन व भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने 2018 में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती शुरू की थी। जिसकी चयन प्रक्रिया में 18 महीने का समय लगा था। प्रदेश के लाखों युवा अब 2023 में 35000 से अधिक पदों के लिए जारी होने वाले नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं। जिसके इसी माह जारी होने की सम्भावना है। क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने एक बयान में कहा है कि पुलिस विभाग में 35700 पदों को भरने के लिए जल्द हीनोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इससे आप समझ सकते हैं कि जल्द ही यूपी पुलिस का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत हो जाएगी। अगर आप भी यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के UP Police Constable Course की सहायता लेकर वर्दी पहनने का सपना पूरा कर सकते हैं।
.png)